National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 26, 2026

National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी आंतरिक ओडिशा के ऊपर बने डिप्रेशन के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। इसी कारण मौसम विभाग ने आज भी देश के 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से आज  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

वहीं आज से राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की नई गतिविधियों की शुरुआत  होने का अलर्ट जारी किया है। आज से 28 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। 

मौसम विभाग की ओर से आज से 28 सितंबर के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। धौलपुर जिले और आसपास के इलाकों में आज मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश  हो सकती है। धौलपुर के लिए विभाग की ओर से हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अलर्ट जारी किया गया है।  

जयपुर, कोटा और भरतपुर में दोपहर बाद अचानक बदलाव सकता है मौसम 
जयपुर, कोटा और भरतपुर  में दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।  राजस्थान  में मौसम में होने जा रहे इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों में मई जैसे गर्मी पड़ रही है। 

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें