एसोसिएशन के बैठक के दौरान रिक्त चल रहे जिला महामंत्री और जिला मीडिया प्रभारी के पदों पर भी सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं। इस दौरान कर्मठ साथी कामेंद्र सिंह को जिला महामंत्री और शेख मोहम्मद आदिल को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक मे उपस्थित रहे सभी पदाधिकारियो व सदस्यो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और संगठन की गतिविधियों के विस्तार पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. नरेश पाल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के 11 प्रांतों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार पत्रकारों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है और ये क्रम भविष्य मे भी जारी रहेगा।
सभा मे उपस्थित रहे मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष डॉ. भानु प्रकाश वर्मा ने कहा कि मंडल के तीन जनपदों मे संगठन की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और शेष दो जिलों में भी जल्द ही जिला कमेटियों का गठन किए जाने की योजना है।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने संगठन को प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है और सभी को अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार निष्क्रिय रहने और बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के संबंध में संगठन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला महामंत्री कामेंद्र सिंह और जिला मीडिया प्रभारी शेख मोहम्मद आदिल को जिले की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान किये गए सम्बोधन मे जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल और जिला महामंत्री आलम फरीदी ने संगठन की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव रखा। अन्य सदस्यों व पदाधिकारियो ने भी संगठन की गतिविधियों को सामाजिक मुद्दों से जोड़ने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।
बैठक में अवनीश शर्मा, डॉ. मनोज कटारिया, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, इंदर सिंह चौहान, शेर सिंह, नसीम सैफी, अमित ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, मन्नान सैफी, मनोज शर्मा, बबलू चौहान, हेमेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, डॉ. थमन, भोनेंद्र शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, रवि गांधी शर्मा, मोहम्मद शाहिद, नरेंद्र सिंह, चौधरी मूलचंद और फिरोज आलम सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और ग्रामीण पत्रकारों से जुड़े विषयों को लेकर भी चर्चा की गई।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

