जिला मेरठ की भावनपुर थाना पुलिस ने कल बुधवार की देर रात अवैध शस्त्रो और कारतूस की खरीद फरोख्त से जुड़े 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो की निशानदेही पर अवैध हथियार व बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी की कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली लगने पर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि ये इस घटना के तार गत 5 अक्टूबर को ज्ञानपुर के जंगल मे हुई लूट की घटना से जुड़े है। इस 50 हजार की लूट के मामले मे पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया था। इस फैजान के मोबाइल फोन की जांच मे पुलिस को अवैध हथियार और कारतूसों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल से सामने आए तथ्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि फैजान के मोबाइल से मिले सुरागों के आधार पर कार्तिक, विशाल, अर्जुन और राशिद उर्फ मंत्री को चिन्हित किया गया था। पुलिस टीम ने इन सभी को कल 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपियो से की गयी पूछताछ के बाद देर शाम पुलिस टीम उनकी निशानदेही पर किनानगर के जंगल से हथियार बरामद करने गयी थी। इसी दौरान आरोपियो ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक आरोपी राशिद उर्फ़ मंत्री घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक के पास से .32 बोर के 25 जिंदा कारतूस, जबकि विशाल से 18 जिंदा कारतूस बरामद किये है। वहीं अर्जुन के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया गया।इसके अलावा राशिद उर्फ मंत्री के पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद कारतूस करीब एक वर्ष पहले सहारनपुर से खरीदे गए थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूसों की आपूर्ति कहां से हुई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों राशिद उर्फ मंत्री, कार्तिक, अर्जुन और विशाल का पूर्व में भी अलग-अलग मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य संपर्कों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

