नहटौर पीएचसी पर हुए प्रदर्शन मे शामिल रहे स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। इसके बावजूद उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कर्मियों ने आरोप लगाया कि समान काम के लिए समान वेतन की मांग लगातार उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि उनकी मांग केवल वेतन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने भविष्य की सुरक्षा भी चाहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें उचित वेतन के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, जिससे उन्हें भी अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं और भविष्य की सुरक्षा मिल सके।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में मांग पत्र लेकर धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान बबीता देवी, मीनाक्षी, मनीषा, राहुल कुमार, दीपक कुमार, राखी, सुमन, नेहा और वन्दना शर्मा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
फिलहाल, प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों की प्रमुख मांगें समान काम-समान वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने से जुड़ी हैं। अब देखना होगा कि उनकी मांगों पर शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

