पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - 5 लाख रूपये दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - 5 लाख रूपये दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/2026/10/pilibhit-dowry-harassment-wife-expelled-case.html
जिला पीलीभीत के माधोटांडा दास थाना क्षेत्र से दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे सीओ पूरनपुर के आदेश पर स्थानीय थाने मे पति समेत ससुराल पक्ष के 6 सदस्यो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी मीनू मिश्रा का विवाह 25 नवंबर 2025 को योगेंद्र मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा, निवासी सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता का कहना है कि शादी के समय उसके मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद छह महीने तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने प्लॉट खरीदने के लिए 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मीनू मिश्रा के मुताबिक 5 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते गत 19 मई 2026 की सुबह ससुराल वालो ने उसे पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी किए बिना वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।


पीड़िता का कहना है कि उसने माधोटांडा थाने में शिकायत दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने क्षेत्राधिकारी पूरनपुर से कार्रवाई की मांग की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने पति योगेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, लक्ष्मी देवी, उपेंद्र, विजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


इनमें सुरेंद्र शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या