रामपुर/उत्तर प्रदेश - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अक्टूबर 18, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/2026/10/rampur-dowry-harassment-married-woman-expelled.html
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पति और दो ननदों पर पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित व मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


रामपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी सुजाता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसकी शादी बरेली के मोहल्ला फतेहगंज निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल और उसकी ननदें आकांक्षा व प्रिया दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगीं थी। सुजाता के मुताबिक ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।


शिकायत के अनुसार अब ससुराल पक्ष वाले कार की भी मांग कर रहे है। पीड़िता के अनुसार इस सबका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति राहुल और ननदों आकांक्षा व प्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उक्त मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस की जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या