प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव बीघापुर सिठौली निवासी 17 वर्षीय छात्रा का किसी बात को लेकर बच्चो के साथ विवाद हो गया था। घर पहुंचने पर छात्रा की माँ ने भी उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से नाराज होकर छात्रा घर से निकल गई और कोलाघाट पुल पर पहुंच गई। देर शाम करीब छह बजे छात्रा ने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी।
छात्रा को नदी में कूदते देखकर पुल से गुजर रहे एक युवक ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। युवक ने रस्सी बांधकर नदी में उतरकर छात्रा को गहरे पानी में जाने से बचाया। इस दौरान पुल पर मौजूद अन्य लोगों ने रस्सी खींचकर युवक और छात्रा दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की तत्परता और युवक की बहादुरी से छात्रा की जान बच गई।
घटना के बाद छात्रा को जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजन और मिर्जापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
घटना ने एक बार फिर परिवारों में बच्चों के साथ संवाद, आपसी समझ और किशोरों की भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत को सामने रखा है। फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

