National Weather Forecast: 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2026

National Weather Forecast: 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अक्टूबर माह में भी बारिश से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश और खराब मौसम की आशंका जताई है। उत्तराखंड में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए कुल मिलाकर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग ने अलर्ट उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के लिए जारी किया है। दूसरी और राजस्थान में इन दिनों लोगों को दिन के समय भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है।

प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा और पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कल से मौसम बदलने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 

कल से इन जिलों बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में बादल छाने, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर के साथ ही, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर सहित प्रमुख शहरों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। 

PC:  etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें