बीजेपी सांसद मदन राठौड़ का विवादित बयान, कहा- अमेरिका-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026

बीजेपी सांसद मदन राठौड़ का विवादित बयान, कहा- अमेरिका-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा

जयपुर। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपने एक बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा सांसद ने गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है। जब आपस में किसी मुद्दे की बात आती है, तो भारत के साथ खड़ा होना चाहिए। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि बीजेपी का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया। राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है - अगर अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। जी हां, बीजेपी उसी पाकिस्तान का साथ देगी, जिसने भारत के नागरिकों की हत्या करवाई। बीजेपी वालों की रग-रग में देशद्रोह भरा है।

बीजेपी का नेता पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करे तो मोदी जी का राष्ट्रवाद कहाँ चला जाता है: आप
वहीं आम आदमी पार्टी ने मदन राठौड के इस बयान को लेकर एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान: अमेरिका-पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं! जनता सवाल पूछे तो पाकिस्तानी, युवा आवाज उठाए तो आतंकवादी! लेकिन बीजेपी का नेता पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करे तो मोदी जी का राष्ट्रवाद कहाँ चला जाता है? पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करने वाली बीजपेी JP देशद्रोही है या नहीं, मोदी जी?

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें