इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कइ राज्यों में एक बाद फिर से मौसम बदल गया है। राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई और ओले भी गिरे। वहीं राजधानी जयपुर में आज सुबह भी कई जगहों पर बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदला है।
अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में तापमान 5 डिग्री तक गिर चुका है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज जयपुर में सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।
वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते ठंड ने दस्तक दे चुकी है। हालांकि महाराष्ट्र जैसे पश्चिमी हिस्सों में अब भी लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में गुरुवार को मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है।
गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग समेत ऊंचे इलाकों में हो सकती बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से ठंडक बढ़़ चुकी है। विभाग के अनुसार, यहां बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों और राजधानी देहरादून में गुरुवार को कहीं-कहीं बारिश हुई। मौसम विभाग ने अब देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें