जिला बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र मे आज बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के बाग़ मे पेड़ के सहारे लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त मामला थाना क्षेत्र के गाँव कल्हेड़ी से जुड़ा है। बताया गया कि फहीम आयु 26 वर्ष निवासी गाँव किशोरपुरा उर्फ रमन वाला दिल्ली में सोफा बनाने का काम करता था। फहीम दो दिन पहले ही अपने घर आया था। आज बुधवार को उसका शव ग्राम कलहेड़ी स्थित आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी हुई मिली। घटना के बाद क्षेत्र मे चर्चाओ का बाजार गर्म है। घटनास्थल से जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार फहीम के परिवार में दो बड़े भाई और छह बहनें हैं। छह बहनों में चार की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें अविवाहित हैं। फहीम के पिता भी बुजुर्ग हैं। परिवार के एक युवा सदस्य की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

