चंदौसी - डी फार्मा, बी फार्मा की डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पीटा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 12, 2018

चंदौसी - डी फार्मा, बी फार्मा की डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पीटा

रिपोर्ट - चंदौसी/संभल से आशुतोष गौड़।

चंदौसी में बी-फार्मा व डी-फार्मा कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी की लोगों ने पिटाई कर दी। आरोपी व उसकी पत्नी पर ठगी करने का आरोप है। मारपीट के बाद मंगलवार को कोतवाली पहुंचा तो डिग्री दिलवाने के नाम पर ठगी करने के पांच मामले सामने आए। डिग्री दिलवाने के नाम पर पांचों लोगों से आठ लाख चालीस हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस को दोनों तरफ से तहरीर दे दी गई है।

नगर के सीता रोड स्थित मनिहार चौक निवासी रतन वार्ष्णेय, राकेश कुमार गुप्ता, विक्रांत वार्ष्णेय, नीरज शर्मा व विनीत अग्रवाल का आरोप है कि मुहल्ले के ही पीयूष वार्ष्णेय व उसकी पत्नी खुश्बू वार्ष्णेय ने डी-फार्मा कराने के नाम पर ठगी की है। दरअसल पीयूष वार्ष्णेय के घर पर बी-फार्मा, डी-फार्मा व अन्य डिग्री कराने के प्रचार के लिए बोर्ड लगा हुआ है। जिसमें मैनेजर का नाम खुश्बू वार्ष्णेय लिखा है। उसी बोर्ड के माध्यम से लोगों ने 15 अगस्त 2017 को पीयूष से संपर्क किया तथा ठगी का शिकार हो गए। बताते हैं कि डी-फार्मा की डिग्री कराने के नाम पर रतन व राकेश से एक लाख बीस हजार, नीरज व विनीत से दो-दो लाख तथा विक्रांत वार्ष्णेय से एक लाख रुपये ले लिए लेकिन उनका प्रवेश नहीं कराया। यह भी आरोप है कि खुश्बू ने उनसे मेरठ यूनिवर्सिटी से डिग्री करवाए जाने की बात कही थी। ठगी का शिकार हुए लोग मंगलवार को पीयूष के घर पहुंचे तथा अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि उन्होंने पीयूष को पीटकर घायल कर दिया। घटना से मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर यूपी one hundred मौके पर पहुंची तथा पीयूष को कोतवाली ले आई। उपचार कराने के बाद पीयूष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीयूष की पत्नी ने मारपीट करने तथा दूसरे पक्ष से ठगी करने के आरोप में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीओ चंदौसी ओंकार सिंह ने बताया कि शिकायत उनके पास आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि डिग्री के नाम पर लोगों से पैसे वसूले गए है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।