पहले पी शराब फिर बीच सड़क मचाया उत्पात, मामूली बात पर हुई तकरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 18, 2018

पहले पी शराब फिर बीच सड़क मचाया उत्पात, मामूली बात पर हुई तकरार

रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से संवाददाता मनोज पाल|

रोडवेज पुलिस चौकी के नजदीक दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर बेल्टें चलीं। बीच सड़क पर झगड़ा होते देख भीड़ जुट गई, लेकिन बीच बचाव कराने की किसी ने कोशिश नहीं की।

वाकया रोडवेज चौकी से महज 50 मीटर की दूरी का है। दो पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। उनके हाथ में बेल्ट लहरा रही थीं। जो खाली हाथ थे वह घूसे बरसा रहे थे। बीच सड़क मारपीट से वहां भीड़ का जमा होना स्वाभाविक था। भीड़ के लिए तो वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। हस्तक्षेप करने की मानों मनाही हो। पहले बेल्ट फिर सड़क पर रखी बाल्टी हमले का हथियार बनी। मारपीट का दौर पाच मिनट तक चला। मारपीट खत्म होने के बाद जब घटना की तह तक जाने की कोशिश हुई तो चौंकाने वाली बात प्रकाश में आई। बताया गया कि घटनास्थल से चंद कदम दूर काशीपुर बस अड्डे के पास शराब की दुकान पर दोनों ही पक्षों ने एक साथ पहले जमकर शराब पी। इस बीच भीख मांगने वाली एक मासूम बच्ची के गाल पर लाल कपड़ा पहने युवक ने थपकी लगा दी। इससे नशे में धुत उसका दूसरा साथी भड़क गया। बात ऐसी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दूसरे युवक ने बेल्ट निकाल ली। फिर तो दोनों पक्षों एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट का सिलसिला आगे बढ़ते हुए चढ्डा रोड तक जा पहुंचा। चौंकाने वाली बात यह रही कि पिकेट होने के बाद भी वहां पुलिस मौजूद नहीं रही। लाल शर्ट पहना युवक जब मारपीट में सड़क पर गिर पड़ा तब हमलावर वहां से भाग निकले।