संभल- दो लाख की मांग पूरी ना होने पर दिया तीन तलाक, बच्चे सहित घर से निकाला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 04, 2018

संभल- दो लाख की मांग पूरी ना होने पर दिया तीन तलाक, बच्चे सहित घर से निकाला

रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

page visitor counter
counter
नखासा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता के साथ मारपीट की गई। पत्नी अपने मासूम बेटे को लेकर मायके में आ गई। परिजनों को सूचना दी गई । परिजनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पहले मुहल्ले के ही एक रिक्शा चालक से की थी। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आए -दिन विवाहिता के साथ लाठी डंडों से मारपीट की जाने लगी। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से अपने मायके से चार लाख रुपये की लेकर आने की मांग करते थे। विवाहिता ने मायके वालों को जानकारी दी तो उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। लगातार दो लाख रुपये और लेकर आने की मांग करते रहे। शुक्रवार को विवाहिता ने रुपये लेकर आने से इन्कार कर दिया। इस पर ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए। विवाहिता को लाठी डंडो से पीटा गया जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद महिला के पति ने उसे तलाक- तलाक- तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। विवाहिता अब अपने मासूम के बेटे से मायके में रह रही है। सीओ सुदेश कुमार का कहना हैं कि इस मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।