मुरादाबाद - अज्ञात कार की टक्कर मे गई दो बाइक सवार युवकों की जान, परिवार मे मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 04, 2018

मुरादाबाद - अज्ञात कार की टक्कर मे गई दो बाइक सवार युवकों की जान, परिवार मे मचा कोहराम

रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।

page visitor counter
counter
बहन के घर बाइक से बिलारी आ रहे युवक को हाथीपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक व उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद डायल 100 घायलों को सीएचसी लेकर आई। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, मृतकों के परिवार भी मौके पर पहुंचे। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

मुरादाबाद के गोविंद नगर निवासी संजय शर्मा की पुत्री शिवानी शर्मा की शादी बिलारी के मोहल्ला बाजार निवासी आकाश शर्मा के साथ हुई थी। शिवानी का भाई बासु शर्मा अपने मुरादाबाद निवासी दोस्त मोनू चौहान पुत्र लाल सिंह के साथ बाइक से रात करीब 10 बजे बिलारी की ओर आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। जबकि बाइक चकनाचूर हो गई। हादसे में बाइक सवार बासु शर्मा व मोनू चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने निजी वाहन से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बासु शर्मा तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। एक छोटा भाई आशु शर्मा, जबकि बिलारी में ब्याही इकलौती बहन शिवानी है। जबकि मृतक दोस्त मोनू चौहान चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। दोनों ही अविवाहित थे और एक साथ अपने चाचा की एक्सपोर्ट  फर्म में नौकरी किया करते थे। सूचना के बाद बासु की मां अंजू शर्मा व मोनू की मां अनीता देवी परिवारजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। जहां अपने लाड़लों का शव देखकर गश खाकर बेहोश हो गईं। उधर सभासद देवेश शर्मा व चेतन चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों को सात्वंना दी।