रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से संवाददाता मोहित शर्मा।

counter
महादेव अन्नपूर्णा कमेटी नहटौर के तत्वाधान में नूरपुर मार्ग स्थित रिलायंस पंप के निकट एक विशाल कांवर्ती शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्दघाटन क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने शिव भक्तों के साथ जमकर नृत्य भी किया।
शनिवार को कांवर्ती शिविर के उद्दघाटन के बाद विधायक ओमकुमार ने भगवान शिव की प्रतिमा पर माला चढाकर पूजा अर्चना की।उसके उपरांत उन्होंने शिव भक्तों के साथ जमकर नृत्य किया। उन्होंने शिव भक्तों के गले मे पट डालकर उनका स्वागत तथा उनको प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने से हमारी संस्कृति का पता चलता है। हमे इस तरह के आयोजनों को करते रहना चाहिए।
हर्ष जैन, अंकुर सैनी, निशु सैनी, रोहित वर्मा,सोनू सैनी, विक्की, कमल सैनी, विपिन सैनी, राहुल आदि कमेटी के लोगो के अलावा कोतवाल अजय कुमार, दरोगा अजित सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, उपाध्यक्ष लवली त्यागी, प्रशान्त वर्मा, आशु कौशिक, सभासद जोनी जोशी, अंकुश, अरविंद चौधरी, नरेश चेयरमैन आदि भाजपाई मौजूद थे।इसके अलावा नहटौर में झारखण्डी स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मन्दिर पर नहटौर नगरवासियों द्वारा सावन के पवित्र मास में गत वर्षो की भाति इस वर्ष भी भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमे विधायक ओमकुमार ने उपस्थित होकर प्रासाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।