अमरोहा - जनसभा में गरजे जयंत, कहा ना हम चीन हैं ना चीन जैसा बनेंगे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 05, 2018

अमरोहा - जनसभा में गरजे जयंत, कहा ना हम चीन हैं ना चीन जैसा बनेंगे

रिपोर्ट - अमरोहा/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी शुभम शर्मा।

page visitor counter
 counter
हम न तो चीन है और न ही चीन की तरह बनना चाहते हैं। हिन्दुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है, जहां लोगों की इच्छा चलती है। किसका परिवार कितना बड़ा या छोटा होगा, उसका निर्णय लेने का हक सदस्य हो। इस कारण हम दो बच्चों के कानून बनाने का कोई मतलब कहां से बनता है।

यह विचार रालोद उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने अमरोहा में आए एक सभा के बाद मीडिया से कहे। इससे पहले जनपद के गांव रज्जाकपुर में एक जनसभा की, जिसमे मोदी और योगी पर जमकर हल्ला बोला। जयंत ने पूर्व प्रधानमंत्री व अपने दादा चौधरी चरण सिंह के कार्यकाल को याद दिलाया और कहा कि उस वक्त जनता के लिये राजनीति होती थी और आज के नेता मतलब की राजनीति बदल चुकी है।
कहा कि इसी तरह युवाओं को बदलना होगा और अपना इतिहास जानकर एक बार फिर संघर्ष करने की जरूरत है। जयंत चौधरी ने अपने पौने एक घंटे के भाषण की धार मोदी और योगी सरकार पर रखी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वायदा किया था, वह कहां गया। उन्होंने विधानसभा चुनाव-2017 के दौरान वर्धमान कॉलेज बिजनौर में जनसभा में पीएम मोदी की ओर से प्रदेश में सरकार बनने पर चौधरी चरण सिंह के नाम पर योजना चलाने के वायदे को याद दिलाया।

जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। कहा कि मोदी और योगी सरकार विकास को भूलकर लोगों को लड़वाने में रहते हैं, जहां कुछ विवाद हो, उसे भाजपा हवा देती है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बिजली के जो दाम बढ़ाए हैं, उसकी जगह सुविधाएं बढ़ानी चाहिए थी, योगी सरकार ने किसानों को गन्ना भुगतान भी नहीं कराया, ऐसे में रालोद किसानों की लड़ाई लड़ने को तैयार है और 13 अगस्त को प्रदेशभर के बिजलीघरों पर हल्ला बोलकर किसानों की समस्याओं को गिनाया जाएगा। सभा में रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद, प्रदेश महासचिव चौधरी रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी शूरवीर सिंह, पूर्व कमिश्नर एसके सिंह आदि मौजूद बताए गए।

गठबंधन समय और जनता की जरूरत रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि गठबंधन समय और जनता की जरूरत है, कैराना और नूरपुर में जीत हासिल कर रालोद अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है, अब 2019 में भी रालोद मजबूती के साथ गठबंधन के साथ खड़ा होगी। उन्होंने कहा कि अगली सरकार गठबंधन की होगी और रालोद इसका हिस्सा बनेगा।

बसपा से दूरिया महज अफवाह रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक सवाल के जबाव पर कहा कि बसपा से रालोद की दूरी सिर्फ महज अफवाह है, फिलहाल गठबंधन पर किसी भी पार्टी के अध्यक्ष ने कुछ नहीं कहा है, जब सभी पार्टियों के अध्यक्ष बैठेंगे, तब गठबंधन की जानकारी सभी को मिल जाएगी।