नहटौर - पैरो मे पड़े छाले फिर भी जुबॉ पर जय भोले के उदघोष के साथ लगातार गंतव्य की ओर बढ रहे कॉवडि़यो के दल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 05, 2018

नहटौर - पैरो मे पड़े छाले फिर भी जुबॉ पर जय भोले के उदघोष के साथ लगातार गंतव्य की ओर बढ रहे कॉवडि़यो के दल

रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से सॅवाददाता परवेज दानिश।

page visitor counter
 counter
आज नहटौर नगर की नूरपुर रोड पर कॉवडि़यो के दल बरसात होने के बावजूद भी पूरे जोश के साथ जय भोले के नारो के उदघोष के साथ गुजरते हुए देखे गये। कल रात से रूक रूक कर हो रही बरसात, पैरो के छाले और थकान भी कॉवड़ यात्रियो का मनोबल नही गिरा सकी और ये अनवरत अपने गंतव्य की ओर बढते देखे गये।
विभिन्न संस्थाओ द्वारा नगर के विभिन्न स्थानो पर कॉवडि़यो के विश्राम व भोजन को दृष्टिगत रखते हुए शिविर व भन्डारो का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे पैजनिया मार्ग पर बलराम कुॅवर सरस्वती विद्या मन्दिर परिसर मे कॉवडि़यो के ठहरने व विश्राम के लिये व्यापक प्रबन्ध किये गये है। यहॉ सैंकड़ो कॉवडि़ये स्कूल के मुख्य परिसर मे ठहरे हुए है। लम्बी पद यात्रा के चलते हालॉकि कॉवडि़ये थकान से चूर है परन्तु फिर भी भोले के भजनो पर थिरक रहे है।
नहटौर नुरपूर रोड पर स्थित रिलायन्स पैट्रोल पम्प के निकट भी एक भन्डारा संचालित किया जा रहा है यहॉ भी कॉवड़ यात्रियो को विश्राम करते देखा गया। कॉवडि़यो की आवक लगातार जारी है और 9 अगस्त की शिव तेरस होने के कारण आगामी एक दो दिन मे यह संख्या तेजी से बढने की आशंका है। कॉवड़ यात्रियो की सेवा के लिये जहॉ स्वयं सेवी संस्थाये शिविरो व भन्डारो का आयोजन कर रही है वही कॉवड़ यात्रियो की सुरक्षा के मददेनजर नहटौर कोतवाल अजय कुमार के निर्देशन मे पुलिस बल लगातार कॉवडि़यो के गुजरने वाले मार्गो पर कड़ी चौकसी बरत रहा है व गश्त जारी है। एसएसआई रामचन्द्र भी अपने अधीनस्थो के साथ मार्ग पर चल रहे भन्डारो व शिविरो पर नजर बनाये हंुए है। पुलिस मुख्य मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनो को भी आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गो से भेज रही है।
रोडवेज बस परिसर मे भी एक भन्डारे का आयोजन किया गया है। यहॉ भी कॉवड़ यात्री विश्राम करते देखे गये। न्यूज इन्डिया 17 के संवाददाता ने यहॉ कॉवडि़यो से मार्ग मे आने वाली किसी परेशानी आदि के बारे मे बातचीत की जिस पर उनका कहना था कि अभी तक उनको किसी विशेष परेशानी का सामना नही करना पड़ा है तथा प्रशासन ने कॉवड़ यात्रा को देखते हुए व्यापक प्रबन्ध किये हुए है।