मुरादाबाद - देहरी गांव का वार्ड नंबर 12 हो रहा प्रशासन व नगर निगम की उपेक्षा का शिकार, निवासियों में भारी आक्रोश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 05, 2018

मुरादाबाद - देहरी गांव का वार्ड नंबर 12 हो रहा प्रशासन व नगर निगम की उपेक्षा का शिकार, निवासियों में भारी आक्रोश

रिपोर्ट - मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी सत्यवीर यादव।
page visitor counter
counter
कटघर के देहरी गांव में वार्ड नंबर 12 के निवासियों की समस्याएं इतनी बढ़ गई कि नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और रोड न बनने को लेकर क्षेत्रवासियों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना था 15 साल से हम देखते आ रहे हैं। गांव की कोई भी सड़क नहीं बनी है। ऐसा ही नजारा देहरी गांव पुल रेलवे क्रासिंग के नीचे देखने को मिला। जहां पर तमाम जलभराव कीचड़ और  अवैध कब्जे देखने को मिले। लोगों की शिकायतें थी कि कई बार नगर निगम की टीम सड़क नापने तो आई मगर 15 साल से आज तक यहां की सड़क नहीं बन पाई है। कहना था इसके पास एक मंदिर है जहां पूजा अर्चना करने जाते हैं तो हमारे कपड़े भी कीचड़ में गंदे हो जाते हैं। वहीं लोगों का कहना है कि अब कावंड का समय आ रहा है जितने भी कांवरिया आते हैं वह इसी मार्ग को से निकल कर जाते हैं मगर न तो वार्ड नंबर 12 के पार्षद को दिखाई दे रहा है और ना ही महापौर विनोद अग्रवाल जी को दिखाई दे रहा है। चुनाव के समय वोट मांगने को तो सारे नेता देहरी गांव के चक्कर लगाते हैं मगर जब जीत जाते हैं तो गांव को कोई देखने नहीं आता और अब तो वैसे भी सारे नेता बीजेपी के ही हैं। उसके बावजूद भी इन सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है