संभल - सपाइयों ने साइकिल रैली निकाल साधा सरकार पर निशाना - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 06, 2018

संभल - सपाइयों ने साइकिल रैली निकाल साधा सरकार पर निशाना

रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

page visitor counter
 counter
समाजवादी पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर संभल के असमोली विधानसभा क्षेत्र में विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। रैली के दौरान सियासी तीर चलाए गए। लोकसभा चुनाव में सपा के लिए माहौल बनाने के साथ ही समाज में भाईचारा कायम रखने का भी आहृवान किया गया।
 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता खिरनी तिराहे पर इकटठा हुए। यहां से असमोली विधायक पिंकी यादव व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में साइकिल रैली शुरू हुई। कई सौ सपा कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर चले तो साइकिल रैली गांव अमावती, सारंगपुर, पटटी, सिहावली, रझेड़ा, शकरपुर होते हुए कैला देवी पर पहुंची। यहां विधायक पिंकी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा मकसद भाईचारा कायम रखना है। क्योंकि इस समय भाजपा पूरे देश में आपस में लोगों को लड़ाकर जहर घोलने का काम कर रही है। जबकि सपा भाईचारा चाहती है। कहा गया कि भाजपा ने लोगों को सपने दिखाकर वोट लिये मगर सरकार बनने के बाद वह जनता के सपने पूरे नहीं कर पाई। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल हुई हैं। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का भ्रम तौड़ देगी। पूर्व मंत्री बिजेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा राज में समाज का हर वर्ग परेशान है। इस दौरान नेता व कार्यकर्ता और पदाधिकारी सपा के झंडे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। कैला देवी पर रैली के प्रभारी सुरेंद्र यादव ने आभार जताया। सभा में प्रमोद यादव, जिला पंचायत सदस्य उदयवीर सिंह, मुकेश यादव, मोरध्वज यादव, जयपाल सिंह, रामरहीस यादव, धर्मवीर सिंह, महेश पाल, गुल्लू यादव, विशाल सिंह, भगवानदास, फैजान शाही, आरिफ खां गुल्लू, सरफराज, क्षेत्र के प्रधान और कार्यकर्ता रहे।