रिपोर्ट - चंदौसी/संभल से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।

counter
आज चंदौसी नगर के पार्थ हॉस्पिटल में घोड़े के काटने से घायल हुए एक बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा जिला बदायूं के बिसौली नगर के मोहल्ला गुलाब बाग का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार 2 दिन पहले यह बच्चा कांवड़ देखने के लिए घर से गया था। रास्ते में उसे घोड़े ने काट लिया जिसके बाद बिसौली के सरकारी अस्पताल एवं अन्य चिकित्सकों को बच्चे को दिखाया गया।
बच्चे की हालत बिगड़ती गई। आज सुबह बच्चे के परिजन उसको लेकर चंदौसी के पार्थ हॉस्पिटल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की उसी दौरान बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे का नाम विशाल एवं उसके पिता का नाम नेमपाल है। बच्चे के पिता ने घोड़े के मालिक के विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।