नहटौर - व्यापार मंडल की सभा में व्यापारी से हुई लूट पर जताया रोष, पुलिस कप्तान से की सहयोग व सुरक्षा की मांग - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 10, 2018

नहटौर - व्यापार मंडल की सभा में व्यापारी से हुई लूट पर जताया रोष, पुलिस कप्तान से की सहयोग व सुरक्षा की मांग

रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश।

page visitor counter
 counter
 दिनांक 9 अगस्त 2018 दिन गुरुवार को नहटौर व्यापार मंडल की एक सभा का आयोजन व्यापार मंडल उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी के आवास पर किया गया। सभा में उपस्थित पदाधिकारी गण एवं सदस्य व्यापारियों से हो रही लूट एवं उनकी दुकानों में हो रही चोरियों को लेकर काफी आक्रोशित थे। उनका कहना था कि व्यापारी लगातार अपराधियों का शिकार हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन उन को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ नजर आ रहा है। व्यापारियों ने पुलिस कप्तान से व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग भी की।
बुधवार की देर रात कोतवाली देहात में शिव मेडिकल स्टोर व मेडिकल एजेंसी के संचालक के साथ हुई लूट की घटना एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई खुलासा ना किए जाने को लेकर व्यापारियों में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इस लूट के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था परंतु अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलिस कप्तान से पूर्व की भांति व्यापारी वर्ग को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर नहटौर व्यापार मंडल के महासचिव कपिल शर्मा ने कहा कि व्यापार किसी भी समाज एवं देश की प्रगति का आधार होता है, यदि व्यापार का संचालक व्यापारी ही सुरक्षित नहीं है तो देश एवं समाज की प्रगति में भी अवरोध अवश्य ही आएंगे। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन को व्यापारी वर्ग के हितों को समझना होगा जब व्यापारी वर्ग सुरक्षित एवं भय से मुक्त माहौल में रहेगा तभी देश एवं समाज प्रगति कर सकेगा।

इस सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, कपिल शर्मा, मोहम्मद शमी, नदीम अहमद, निसात अहमद, जफर इकबाल, मोहम्मद मोइन, आशुतोष शर्मा, संजय कुमार शर्मा, नईम अहमद, अशोक चंद्रा, जावेद, नसीम आदि उपस्थित रहे। सभी ने एकमत हो व्यापारियों की सुरक्षा हेतु प्रशासन से उचित व आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की ताकि व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके एवं व्यापार के माध्यम से देश प्रदेश एवं समाज की प्रगति में अपना योगदान दे सकें।