Indo-Russia Relations : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ की बैठक, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा, ड़ॉ. एस. जयशंकर ने भारत-रूस के बीच साझेदारी को बताया यूनिक - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 06, 2021

Indo-Russia Relations : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ की बैठक, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा, ड़ॉ. एस. जयशंकर ने भारत-रूस के बीच साझेदारी को बताया यूनिक

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज सोमवार कोविदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच बैठक हुई जिसमें दोनों देशों कीरणनीतिक साझेदारी औरद्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की गई। भारत के विदेश मंत्री ने बैठक के दौरान कहा किये हमारी चौथी बैठक है। ये भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, इससे पहले इसी वर्ष जुलाई में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस का दौरा कर रशियन समकक्ष के साथ मुलाकात की थी। आज हुई बैठक में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा किआज हमारे पास न केवल अपने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक स्थिति पर चर्चा करने का अवसर है बल्कि हम पहली 2+2 बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

एस जयशंकर ने बैठक के दौरान कहा किहमारे लिए वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन यूनिक इवेंट है। PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन विश्वास का रिश्ता साझा करते हैं। हम शिखर सम्मेलन से बहुत ही महत्वपूर्ण परिणामों की आशा कर रहे हैं। भारत-रूस के बीच साझेदारी यूनिक है। मुझे विश्वास है कि आज की वार्ती बहुत फलदायी होगी।