वजीरगंज/जिला बदायूँ - घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 08, 2026

वजीरगंज/जिला बदायूँ - घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लिया

https://newsindia17.com/badaun-vazirganj-minor-girl-rape-case-accused-arrested-by-police/
एआई जनरेटेड इमेज 
जिला बदायूँ के वजीरगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश मे आयी है। यहाँ एक 35 वर्षीय युवक ने घर के बाहर खेल रही कक्षा 2 की छात्रा 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय बच्ची के माता पिता खेत पर गए हुए थे और घर पर कोई नही था। पुलिस ने देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उक्त घटना कल मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। थाना क्षेत्र के गाँव सैदपुर निवासी 8 वर्षीय मासूम छात्रा दोपहर 2 बजे स्कूल से वापस आयी थी और अपने घर के बाहर अकेली खेल रही थी। माता-पिता के खेत पर होने के कारण घर सूना था। इसी का फायदा उठाकर दूसरे समुदाय का एक 35 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और बच्ची को  बहला-फुसलाकर पास ही स्थित मत्स्य विभाग के एक खाली पड़े क्वार्टर में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

पीड़िता के परिजनो के अनुसार स्थानीय निवासियो ने सरकारी क्वार्टर से बाहर आ रहे आरोपी को अपने कपड़े सही करते देखा था। इसके बाद क्वार्टर के अंदर पहुंचे स्थानीय निवासियों को मासूम बच्ची वहां बेहद गंभीर स्थिति में मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर वारदात होने के बावजूद काफी देर तक मोहल्ले में ही मामले को रफा-दफा करने और समझौते का प्रयास चलता रहा। इस सामाजिक दबाव और पंचायत के कारण पुलिस तक मामला पहुंचने में देरी हुई। रात करीब 9 बजे परिजन पीड़ित बच्ची को लेकर वजीरगंज थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी।

परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन छानबीन शुरू की और देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया। वजीरगंज थाना इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि परिजन रात करीब नौ बजे बच्ची को लेकर थाने आए थे। इससे पहले मोहल्ले में ही समझौते के प्रयास की बात सामने आ रही है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में आरोपी को मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मासूम की मेडिकल जांच कराई गयी है। इस घटना  के बाद से कस्बे के लोगों में भारी आक्रोश है।
free counter
अभी तक पाठक संख्या