स्योहारा - पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर किया चालान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 21, 2022

स्योहारा - पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर किया चालान


स्योहारा पुलिस ने आज शुक्रवार को बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।आरोपित ने मौहल्ले की बालिका को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया था। 


कल गुरुवार को क़स्बा स्योहारा के एक मौहल्ला निवासी युवक मौहल्ले की ही 12 वर्षीय बालिका को बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। युवक बालिका को घर से कुछ दूरी पर ही स्थित एक तालाब के पास लेकर गया था और वही दुष्कर्म किया था। बालिका के शोर मचाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे थे परन्तु तब तक आरोपित युवक फरार हो गया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता की माँ की ओर से कल ही पुलिस को तहरीर देकर आरोपित  के खिलाफ कार्रवाई की माँग की गयी थी।  


थानाध्यक्ष स्योहारा आशीष तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अलीशान आयु 20 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या