जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत किये जाने का मामला सामने आया है। यहाँ एक मनचले ने नाबालिग छात्रा का रास्ता रोककर उसका उत्पीड़न किया और वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत रविवार को थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिजनो ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई थी। परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि उनकी पुत्री क्षेत्र के एक कॉलेज की छात्रा है। आरोप था कि थाना क्षेत्र के गाँव रामपुर का निवासी फरमान पुत्र अनीस अहमद उनकी नाबालिग बेटी का घर से बाहर आते-जाते समय लगातार पीछा करता है।
तहरीर मे बताया गया था कि इसी सबके बीच एक दिन आरोपी ने सभी हदे पार करते हुए नाबालिग का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो बना लिया। तहरीर मे बताया गया था कि आरोपी अब इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाब बना रहा है।
मामले की संवेदनशीलता और नाबालिग की सुरक्षा को देखते हुए स्योहारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज बुधवार को आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है ताकि कोर्ट में मजबूत पैरवी की जा सके।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

