दहेज़ उत्पीड़न को रोकने हेतू सरकार द्वारा तमाम कड़े कानून बनाये जाने व सख्त कार्रवाई किये जाने के बाद भी इन मामलो में कोई विशेष कमी नहीं आ सकी है। ऐसा ही एक मामला जिला रामपुर से आया है जहाँ दहेज में पांच लाख रुपए न लाने पर आक्रोशित पति ने खाना खा रही पत्नी की थाली में थूक दिया। महिला द्वारा विरोध किये जाने पर पति ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान महिला का रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश भी की गई है। पीड़िता ने देर शाम मामले की नामजद तहरीर पुलिस चौकी में देकर जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के एक मौहल्ला निवासी महिला ने चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज में पांच लाख रुपए की नगदी न लाने से नाराज ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। कल शुक्रवार की दोपहर खाना खाने के दौरान घर आए पति ने गर्भवती महिला की थाली में थूक दिया। महिला के विरोध करने पर पति ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि दहेजलोभियों ने इसके बाद गर्भवती महिला का रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की भी कोशिश की।
जान बचाकर चौकी पहुंची पीड़िता ने देर शाम पुलिस को पति, ससुर और देवर के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मामले की जांचकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने अपनी ननद और उसकी बेटी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
| अभी तक पाठक संख्या |
