नगर के मौहल्ला जोशियान निवासी एक विवाहिता ने गृह कलेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद विवाहिता को उपचार के लिये चिकित्सक के पास ले जाया गया जहाॅ से हालत गंभीर होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। जहाॅ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला जोशियान निवासी युवक का विवाह 8 माह पूर्व कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाॅव निवासी युवती से हुआ था। विवाह के कुछ दिनो बाद से ही पति - पत्नी के बीच किन्ही कारणो से तनाव रहने लगा था। बताया गया कि कल शुक्रवार को भी पति - पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विवाहिता की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष वाले उसे उपचार हेतु नगर के एक चिकित्सक के पास ले गये। जहाॅ हालत मे कोई सुधार न होने पर विवाहिता को बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। बिजनौर के निजी चिकित्सालय मे उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गयी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर नहटौर पहुॅचे मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनो पक्षो के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बाद आज सुबह मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक बबलू सिंह ने बताया कि इस सबंध मे कोई तहरीर अभी प्राप्त नही हूई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
| अभी तक पाठक संख्या |
