हल्दौर - पिता के शराब पीने से क्षुब्ध कक्षा 9 के छात्र ने फाॅसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जाॅच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 22, 2022

हल्दौर - पिता के शराब पीने से क्षुब्ध कक्षा 9 के छात्र ने फाॅसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जाॅच मे जुटी

मृतक अग्निदेव की फाइल फोटो 
हल्दौर थाना क्षेत्र के निवासी कक्षा 9 के छात्र ने पिता की शराब पीने की आदत से तंग आ फाॅसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुॅची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी का निवासी छोटे सिंह शराब पीने का आदि है। छोटे सिंह का  17 वर्षीय पुत्र अग्नि देव अपने पिता की इस आदत को लेकर मानसिक तनाव में रहता था तथा उसकी अपने पिता से कहासुनी भी होती रहती थी। बताया गया कि इसी को लेकर आज शनिवार को भी अग्नि देव की उसके माता-पिता से कहासुनी हुई थी। माता - पिता से हुई कहासुनी के बाद अग्नि देव ने अपने कमरे मे जाकर दुपटटे का फंदा बनाकर फाॅसी लगा ली। 


मौके पर पहुॅची पुलिस ने अनिल  कुमार के शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
web counter
अभी तक पाठक संख्या