आज शनिवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा, बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिवस के रूप में मनाया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ॰ सिद्धार्थ मित्तल तथा फरहीन खान (जिला समन्वयक अधिकारी, महिला कल्याण विभाग बिजनौर) शिविर में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि डॉ॰ सिद्धार्थ मित्तल ने कहा कि अफ़सोस विषय है देशवासियों को यह याद दिलाना पड़ता है कि बेटे और बेटी में फर्क नहीं करना होता है, दोनों को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने की आजादी है। इसी सोच को व्यापक रूप से प्रसारित करने हेतु व कन्याओं का भविष्य बनाने के लिए ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गयी है।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही फरहीन खान ने कहा कि देश में लगातार कन्या शिशु दर में आ रही गिरावट को संतुलित करने और कन्याओ का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की गयी है। उन्होंने कहा कि स्त्री और पुरुष जीवन के दो पहलू है, दोनों को एक साथ चलना होगा तभी जीवन का मार्ग सरलतापूर्वक निकलेगा। देश का प्रत्येक दंपति केवल लड़का पाने की इच्छा रखता है और इसी इच्छा के कारण देश में लिंगानुपात में भारी गिरावट आई। कॉलेज का प्रधानाचार्य ने द्वारा मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने एक जन जागरूक रैली का आयोजन किया जिसके द्वारा उन्होंने संदेश दिया कि बेटी की क्या अहमियत है और बेटी को बचाना कितना आवश्यक है इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने अपने हाथ तख्तियां और बैनर ले रखे थे जिन पर भ्रूण हत्या, घोर अपराध देश का अपमान है, "बेटी" के प्रति छोड़ दो नीचता, इसी में समाधान है आदि स्लोगन लिखे हुए थे।
कार्यक्रम अधिकारी विकास चौधरी व धानु प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में इस रैली का आयोजन किया गया। जिसे देखकर सभी ग्रामवासियों ने स्वयं सेवको एवं सेविकाओं द्वारा किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की। आज के कार्यक्रम में आकाश कुमार, मुकेश कुमार,अनुराग सिंह, कु० प्रीति चौहान व सारिका माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |