संभल पुलिस ने गिरफ्तार किया एक युवक व दो महिलाओ की हत्या के बाद शव को नग्नावस्था में फेंकने वाला एक आरोपित, उठा कत्ल के राज से पर्दा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 22, 2022

संभल पुलिस ने गिरफ्तार किया एक युवक व दो महिलाओ की हत्या के बाद शव को नग्नावस्था में फेंकने वाला एक आरोपित, उठा कत्ल के राज से पर्दा

newsindia17

पिछले डेढ़ माह में सम्भल जिले में अलग अलग स्थानों से बरामद हुए एक युवक व दो महिलाओ के नग्न शवों के राज से पुलिस ने इस मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर पर्दा उठा दिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपित का दूसरा साथी अभी फरार है। बताया गया कि युवक की हत्या कबाड़े की दुकान से चोरी करने व दोनों महिलाओ की हत्या अवैध सम्बन्धो के चलते की गयी थी। शवों की शिनाख्त न हो सके इसलिए तीनो के नग्न शव बोरे में भरकर अलग अलग स्थानों पर फेंके गए थे। 


पाठको को बताना उचित होगा कि पुलिस को 26 नवंबर 2021 को गाँव फूलसिंघा के जंगल में बोरे में एक युवक  शव मिला था। युवक की हत्या सिर पर लोहे रॉड से वार कर की गयी थी। मृतक की शिनाख्त शाकिब पुत्र अकरम निवासी पीला खदाना, सरायतरीन के रूप थी। इसके बाद एक बार फिर 30 दिसंबर 2021 को जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गाँव मुसापुर के जंगल में एक महिला का नग्न शव बोरे में मिला था। महिला की हत्या सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर की गयी थी। दो दिन बाद मृतका की शिनाख्त शहाना पत्नी वसीर, निवासी रुकनुद्दीन सराय, थाना नखासा के रूप में हुई थी। इसी क्रम में एक महिला का शव 6 जनवरी 2022 को संभल - हसनपुर मार्ग पर बोरे में नग्नावस्था में मिला था। इस शव की शिनाख्त नाजमीन उर्फ़ गब्बर पुत्री जफ़र इक़बाल के रूप में हुई थी। तीनो ही शवों को नग्न कर हाथ पैर बांधकर बोरे में भरा गया था। 


उक्त घटनाओ के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक संभल चक्रेश मिश्रा ने एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ जितेंद्र के नेतृत्व में नखासा सर्विलांस, एसओजी हजरतनगर गढ़ी व थाना कैला देवी की पुलिस संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त हत्याओं के आरोपित फहीम उर्फ़ बाबा निवासी देहली दरवाजा को मंडलाई बाईपास से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी फूल उर्फ़ जैनल आबेदीन निवासी मौहल्ला कोट गर्वी थाना कोतवाली फरार होने में सफल रहा।  शनिवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपित फहीम उर्फ़ बाबा की लोहे के कबाड़े की दुकान है। उसके यहाँ शाकिब काम करता था जिसने वहाँ चोरी कर ली थी। इसी बात पर हुई धक्कामुक्की के बीच उसने शाकिब को धक्का दे दिया था और इसकी पसली टूट गयी थी। इस मामले की रिपोर्ट न दर्ज हो इसलिए उसने पीड़ित शाकिब के सिर में लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और नग्न कर फूलसिंघा के जंगल में फेंक दिया था। इसके बाद 29 दिसंबर की रात फहीम उर्फ़ बाबा अपने साथी फूल उर्फ़ जैनल के साथ अपने भाई के घर पर था और शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों महिलाये नाजमीन उर्फ़ गब्बर और शहाना वहाँ पहुँच गयी। नाजमीन से फहीम उर्फ़ बाबा की कहासुनी हो गयी और शराब के नशे में उसने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इस वार से नाजमीन गयी। मौके पर मौजूद शहाना ने शोर मचाना चाहा जिस पर उसकी भी हत्या कर दी गयी। इसके बाद फहीम ने दोनों शवों को नग्न कर बोरे में भरा और एक थाना क्षेत्र कैला देवी व दूसरा नखासा थाना क्षेत्र में फेंक दिया।


एसपी ने बताया कि शहाना का शव अगले दिन ही मिल गया था जबकि नाजमीन उर्फ़ गब्बर का शव 6 जनवरी को मिला था। गिरफ्तार किये गए आरोपित के पास से एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस, लोहे की रॉड और नाजमीन के कपडे बरामद किये गए है जबकि फरार दूसरे आरोपित की तलाश जारी है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या