आगामी विधान सभा चुनाव लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान हो सके इसको लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। अभी तक मंडल में तमाम हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसी क्रम में जिला रामपुर की थाना अजीमनगर पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों में हरैटा निवासी इलियास, हरदासपुर कोठरा निवासी भगवतशरन, हरदासपुर निवासी डोरीलाल, आंगा निवासी मोहम्मद असद और खिजरपुर निवासी सगीर हैं। पकड़े गए सभी बदमाशों को पुलिस ने 5 लाख से पाबंद किया है। पकड़े गए सभी बदमाशों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने को पुलिस अपराधियों पर विशेष नजर रख रही है। थाना क्षेत्र के शेष बचे हिस्ट्रीशीटर को जल्दी ही गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
| अभी तक पाठक संख्या |