आज सोमवार को चंदौसी के एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समिति के तत्वाधान में जनपद सम्भल एक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत विषय पर वेविनार का आयोजन किया गया। डा0 रीता द्वारा सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति के उपरान्त महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 अलका रानी अग्रवाल द्वारा छात्राओं को जनपद सम्भल की पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शासन द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह हेतु निर्देशित प्रोग्राम रुपरेखानुसार वन्देमातरम, जनपद सम्भल का राष्ट्रीय आन्दोलन में योगदान, चौरी चौरा कांड घटना वर्णन, जनपद का देश के आर्थिक विकास में योगदान, एक जनपद एक उत्पाद आदि विषयों पर ऑनलाइन माध्यम से प्रोग्राम प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर अंशिका द्वारा वन्देमातरम, शिल्पा सिंह, जौली देवल, कौशल्या देवी द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन में चौरी चौरा कांड का वर्णन, गीतिका रस्तोगी, वंशिका द्वारा जनपद सम्भल का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पीपीटी द्वारा प्रस्तुत किया गया। मजहबी द्वारा एक जनपद एक उत्पाद विषय पर विचार प्रस्तुत करते हुए सम्भल के आर्थिक विकास एवं हस्तशिल्प कला में योगदान पर प्रकाश डाला गया। कशिश व अनामिका ने सम्भल के गुमनाम क्रांतिकारियों के योगदान के विषय में बताया। अंग्रेजी प्रवक्ता डा0 प्रीति चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम में जनपद सम्भल के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डा0 रीता व डा0 शिखा बंसवाल ने संयुक्त रुप से किया। समापन छात्राओं व शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर किया गया। कार्यक्रम में डा0 प्रीति चौधरी, डा0 मनीषा अग्रवाल, रितु गुप्ता, रश्मि वार्ष्णेय, अंजलि मिश्रा व संध्या शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता डा0 अर्चना कुमारी, डा0 भावना विष्ट, डा0 अमिता चौधरी, सुमन श्रेष्ठ, डा0 सुमन गुप्ता, अंजुलि अग्रवाल, नेहा शर्मा, डा0 शीतल यादव, मेहरुख फातिमा, प्रिंसी चैधरी, ललिता कथूरिया आदि ऑनलाइन उपस्थित रहीं।
| अभी तक पाठक संख्या |
