प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव दुधला के प्रधान गीता राम सैनी की पुत्री आँचल आयु 17 वर्ष कल सोमवार की शाम घर पर थी। परिजनों के अनुसार आँचल व उसके भाई विपिन आयु 20 वर्ष में किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हो गई । भाई से हुए कहासुनी के बाद लगभग आठ बजे आँचल घर से निकली और नदी की ओर चल पड़ी। उसके पीछे पीछे उसका भाई विपिन भी चल दिया, जब तक वह उसको पकड़ पाता युवती ने बान नदी में छलांग लगा दी। उसको बचाने के लिए उसका भाई विपिन भी शोर मचाता हुआ पानी में कूद गया। लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। काफी प्रयासों के बाद भी युवती का शव नहीं मिल सका।
आज मंगलवार की सुबह गोताखोरों की मदद से शव को तलाश करने पर नदी के पुल से थोड़ा दूर शव मिल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार युवती मंदबुद्धि थी।
| अभी तक पाठक संख्या |
