मुरादाबाद - किशोरी ने ट्यूशन टीचर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 25, 2022

मुरादाबाद - किशोरी ने ट्यूशन टीचर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज



मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपित शिक्षक नौकरी दिलाने के बहाने उसे मेरठ ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर एसएसपी ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि 23 वाहिनी पीएसी के पास स्थित मौहल्ला सीलपुर निवासी रवि के पास वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। इसी दौरान रवि ने उसे मेरठ में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। किशोरी को इंटरव्यू के बहाने वह मेरठ ले गया और एक होटल में कमरा लेकर रुका। इस दौरान आरोपित टीचर ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर धमकी दी कि वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। वापस आने पर किशोरी ने परिवार को आप बीती सुनाई।

मामला किशोरी के परिजनों के संज्ञान में आने के बाद युवक के परिजनों ने 11 सौ रुपये और एक जोड़ी कपड़े देकर शादी तय कर ली, परन्तु बाद आरोपित के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या