योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप सपा सरकार का शासनकाल भली भांति देख चुके है तथा उसके बाद से भाजपा का शासन भी देखा है। उन्होंने पूछा कि आप जनता के पैसे से घोटाले करने वाली सरकार चाहते है अथवा जनता के उसी पैसे से अच्छी सड़के, पेयजल सुविधा, अस्पताल और स्कूल खुलवाने वाली सरकार को चाहते है। उन्होंने अपने सम्बोधन के माध्यम से चंदौसी विधान सभा सीट से प्रत्याशी गुलाब देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश व देश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जान उपयोगी योजनाओ को बताते हुए कहा कि भाजपा सदा ही सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर चली है और इसी के अनुरूप कार्य भी किया है।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की नीतियों को बताते हुए कहा कि अब प्रदेश में कानून का शासन चल रहा है दंगाइयों और बदमाशों की जगह अब सलाखों के पीछे है। उन्होंने कहा कि अब दंगाई व अपराधी खुलेआम नहीं घूम रहे है, माँ बेटियाँ पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कानून व्यवस्था व दंगाईयो व अपराधियों के प्रति कड़ा रूख रखने वाली सरकार को एक बार चुनने के लिए एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
| अभी तक पाठक संख्या |