चाँदपुर - गुलाब सिंह कॉलेज में आयोजित आरएसएस शिविर के चतुर्थ दिवस पर छात्र -छात्राओं ने मतदाता जागरूकता हेतु किया आग्रह - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 10, 2022

चाँदपुर - गुलाब सिंह कॉलेज में आयोजित आरएसएस शिविर के चतुर्थ दिवस पर छात्र -छात्राओं ने मतदाता जागरूकता हेतु किया आग्रह

newsindia17

आज गुरूवार को चांदपुर नगर के गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस को मतदान जागरूकता करने के उद्देश्य से मनाया गया।


छात्रा इकाई का शिविर परियोजना अधिकारी डॉ संतोष देवी के नेतृत्व में मोहल्ला सराय रफी एवं छात्र इकाई का शिविर परियोजना अधिकारी डॉक्टर राजकुमार के नेतृत्व में मोहल्ला विवेक नगर में आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मोहल्ले वासियों को जागरूक करने का कार्य किया I नाटक के पश्चात छात्रा इकाई की , स्वयं सेविकाओं ने मेहंदी के माध्यम से मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डॉ संतोष देवी ने मोहल्ले वासियों से आग्रह किया कि वह 14 तारीख को अपने घरों से मतदान करने के लिए अवश्य बाहर आएं क्योंकि यह हमारा मूलभूत अधिकार है इसीलिए इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए और एक अच्छे सरकार बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। 


इस अवसर पर डॉक्टर अभिषेक जायसवाल, डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा, डॉ अखिलेश, डॉ मीनाक्षी, पूजा डॉ विनोद कुमार, डॉक्टर जैनुल आबेदीन एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या