प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि लगभग 8 बजे स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह कैमरा मैन प्रभात कुमार के साथ रतनगढ़ पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों के सहयोग से वाहनों की जाँच कर रहे थे। इसी दौरान एक टैम्पो पंजीकरण संख्या यूपी 23 एटी 2658 के चालक अकबर पुत्र शम्सुद्दीन निवासी मुरादाबादी गेट, अमरोहा व उसके साथी सोनू पुत्र राजेंद्र सैनी निवासी जयओम नगर थाना क्षेत्र कोतवाली अमरोहा के पास 1 लाख 12 हजार 500 की नकदी पकड़ी। जब इस बारे में चालक से पूछताछ की गयी तो वह कोई साक्ष्य मौके पर नहीं दिखा सका।
ड्राइवर द्वारा रकम के बारे में सही जानकारी और वैध कागज नहीं दिखाए जाने पर टीम में शामिल स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह और एस आई दिवाकर उपाध्याय ने रकम को सीज कर कोषागार में जमा करा दिया। इसके साथ ही उपनिरीक्षक दिवाकर उपाध्याय द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
| अभी तक पाठक संख्या |