गजरौला के मौहल्ला बसंत विहार स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में पेड़ पर टंगे शव को देखने पर लोगो की भीड़ जुट गयी। भीड़ में हर कोई ये जानने को उत्सुक था कि आखिर शव पेड़ पर कैसे पहुँचा। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की पूर्वाह्न लगभग 11 बजे नगर के चामुंडा मंदिर में लगे पीपल के पेड़ की शाखाये एक फर्नीचर मिस्त्री काट रहा था। इसी दौरान पेड़ पर चढ़ा मिस्त्री ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ हुए हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी और शव पेड़ पर ही फंसकर रह गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गयी।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। चौपला पुलिस चौकी प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि चामुंडा मंदिर के समीप ही फर्नीचर मिस्त्री शौक़ीन आयु लगभग 40 वर्ष, निवासी शहबाजपुर डोर की दुकान भी है। वह पेड़ पर चढ़कर पीपल के पेड़ की शाखाये काट रहा था जिस दौरान करंट की चपेट में आने पर उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
| अभी तक पाठक संख्या |