बिजनौर - चुनाव ड्यूटी पर आये होमगार्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव गाँव भिजवाया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 13, 2022

बिजनौर - चुनाव ड्यूटी पर आये होमगार्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव गाँव भिजवाया


कल 14 फरवरी को जिला बिजनौर में दूसरे चरण में मतदान होना है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु अर्धसैनिक बलों के साथ ही बड़ी संख्या में होमगार्ड भी तैनात किये गए है। आज मतदान से एक दिन पूर्व जिला बिजनौर में एक होमगार्ड की हार्ट अटैक पड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके गाँव भिजवाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड भगीरथ पुत्र मुंशीलाल आयु 55 वर्ष थाना क्षेत्र पुरवा जिला उन्नाव का रहने वाला था। भगीरथ अपने स्टाफ के साथ चुनाव ड्यूटी पर जिला बिजनौर आया था। भगीरथ जिले के स्योहारा क्षेत्र के एक स्कूल में अपने साथियो के साथ रुका हुआ था। भगीरथ की अचानक तबियत बिगड़ने पर  साथियो ने उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

उक्त मामले में होमगार्ड कमांडेंट अभिलाष नारायणने बताया कि ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के जवान भगीरथ की हार्टअटैक आने पर उपचार के दौरान मौत हो गयी। होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके गाँव भिजवाया गया है।  
web counter
अभी तक पाठक संख्या