मुरादाबाद - गैस सिलेंडर का पाईप फटने पर आग की चपेट में आयी बेटी की मौत, पिता की हालत गंभीर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 13, 2022

मुरादाबाद - गैस सिलेंडर का पाईप फटने पर आग की चपेट में आयी बेटी की मौत, पिता की हालत गंभीर

newsindia17

जिला मुरादाबाद व जिला बिजनौर की सीमा पर स्थित गाँव रामनगर में चाय बनाते समय गैस स्टोव का पाईप फटने पर 15 वर्षीय बच्ची आग के चपेट में आ गयी। बच्ची की चीख सुनकर उसे बचाने पहुँचा पिता भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने देखा कि बच्ची बेहोश पड़ी है और उसका पिता बुरी तरह झुलस गया है। ग्रामीण बच्ची को लेकर चिकित्सक के पास पहुँचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव रामनगर निवासी अकबर हुसैन की गाँव में ही किराना की दुकान है। आज रविवार की सुबह अकबर की 15 वर्षीय पुत्री अलीशा गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर व चूल्हे को जोड़ने वाली पाईप धमाके के साथ फट गयी। पाईप फटने पर निकली गैस ने आग पकड़ ली। भयानक को देखकर अलीशा घबरा गयी और शोर मचाया। शोर सुनकर अकबर बेटी को बचाने के लिए दौड़ा मगर तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। अकबर के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू किया मगर तब तक अकबर आग में बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी बेटी अलीशा बेहोश पड़ी थी। अलीशा को उठाकर ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। आग में बुरी तरह झुलस चुके अकबर को भी सुरजन नगर में एक निजी चिकित्सक के यहाँ ले जाया गया। चिकित्सक ने अकबर की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 


चिकित्सको द्वारा अकबर को हायर सेंटर रेफर किये जाने के बाद उसकी पुत्री अलीशा को परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर नम आँखों से सुपुर्दे ख़ाक किया। बताया गया कि अकबर की शादी के कई वर्ष बाद उसके यहाँ बेटी का जन्म हुआ था। इकलौती बेटी की मौत से सदमे में आयी अकबर की पत्नी भी बेहोश हो गयी। किसी तरह होश में आने पर उसका रो रोकर बुरा हाल था। अकबर की बेटी की मौत के बाद से पूरे गांव में गम  माहौल है। पूरे गाँव में किसी भी घर में चूल्हा भी नहीं जला है। ग्रामीणों के मुताबिक अलीशा बेहद प्यारी और मिलनसार बच्ची थी।

web counter
अभी तक पाठक संख्या