देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 85,680 हुई - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 02, 2022

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 85,680 हुई

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,554 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,38,599 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 85,68० रह गई है।

देश में लगातार 24 दिन से दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 223 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,14,246 हो गई। देश में अभी 85,68० लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.20 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,792 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.6० प्रतिशत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2०2० को 3० लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2०2० को 5० लाख, 28 सितंबर 2०2० को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।