नहटौर - पुलिस ने पैदल मार्च कर ड्रोन के द्वारा किया छतो का निरीक्षण, एसपी पूर्वी ने होली कमेटी के पदाधिकारियो को दिए निर्देश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 15, 2022

नहटौर - पुलिस ने पैदल मार्च कर ड्रोन के द्वारा किया छतो का निरीक्षण, एसपी पूर्वी ने होली कमेटी के पदाधिकारियो को दिए निर्देश

newsindia17

कल सोमवार को रंग एकादशी के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो चुका है। होली पर कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार सतर्कता के साथ जुटे हुए है। नगर में कल निकाले गए रंग एकादशी जुलूस के दौरान हुई घटना के नहटौर पुलिस व प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है। 


इसी क्रम में आज कोतवाली नहटौर परिसर में पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल व उपजिलाधिकारी विजय तोमर ने होली कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस वार्ता में अधिकारियो व होली कमेटी के पदाधिकारियों ने कल जुलूस के दौरान एजेंसी चौराहे के पास एक दुकान का शटर व दरवाजा तोड़े जाने को पूरी तरह गलत बताया। होली कमेटी के अध्यक्ष विचित्र अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, शगुन वर्मा, मानु गुप्ता, ऋषभ जैन, न्यूज़ इंडिया 17 के मुख्य सम्पादक संजय कुमार शर्मा, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष महावीर सैनी आदि ने पुलिस की सहायता करने का आश्वासन दिया। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने कहा कि अब आगे 17 मार्च की रात व 18 मार्च की सुबह निकाले जाने वाले जुलूसों में पुलिस अधिक सतर्क रहेगी। उन्होंने होली कमेटी के पदाधिकारियों से भी वोलिंटर नियुक्त करने को कहा जो जुलूस के दौरान स्थिति पर नजर बनाये रखेंगे तथा कुछ भी गलत होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे। एसपी पूर्वी ने बताया कि कल हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। अभी रिपोर्ट अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज की गयी है। मामले की जाँच की जा रही है। 


इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में पैदल मार्च किया। पुलिस बल मुख्य बाजार सहित उन सभी मार्गो से निकला जहाँ से जुलूस निकलते है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस व प्रशासन पूरी सतर्कता से अपना कार्य करने में जुटा है। उन्होंने क्षेत्रवासियो से अपील करते हुए कहा कि आप भी एक अच्छे नागरिक का दायित्व समझते हुए पुलिस की सहायता करे। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से जुलूस मार्ग में पड़ने वाले मकानों की छतो का भी निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उपद्रव मचाने वालो को बख्सा नहीं जायेगा व छत पर पत्थर व ईंटे आदि मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 


पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध मुकेश चंद्र, क़स्बा प्रभारी बबलू सिंह, उपनिरीक्षक संजीव सिंह, गौरव कुमार, मनोज कुमार, विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

web counter
अभी तक पाठक संख्या