मुरादाबाद -कटघर क्षेत्र में धूमधाम से निकला रामडोल का ऐतिहासिक जुलूस, पब्लिक के साथ ही महानगर मेयर ने भी लगाए ठुमके - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 17, 2022

मुरादाबाद -कटघर क्षेत्र में धूमधाम से निकला रामडोल का ऐतिहासिक जुलूस, पब्लिक के साथ ही महानगर मेयर ने भी लगाए ठुमके

आज गुरूवार को मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में होली के दिन निकाला जाने वाला ऐतिहासिक रामडोल जुलूस बड़ी धूमधाम से निकाला गया। कटघर के मौहल्ला उड़पूरा स्थित डिप्टी साहब के मंदिर शुरू हुए जुलूस में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई। जुलूस में शामिल रहे महानगर मेयर विनोद अग्रवाल ने भी जमकर ठुमके लगाए।  इस जुलूस में क्षेत्र के लोगों के साथ- साथ सियासी दलों से जुड़े लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।


आज बुधवार को होली के दिन निकाला गया रामडोल का जुलूस मौहल्ला उड़पुरा  स्थित डिप्टी साहब के मंदिर से  प्रारम्भ होकर   मौहल्ला पचपेड़ा,  मौहल्ला होली का मैदान, कटघर बीच, वीरशाह हजारी, छोटी मंडी, मकबरा, गाड़ीखाना, सिंहमन हजारी, बरबालान होता हुआ रामगंगा मंदिर पर जाकर इसका समापन हुआ। पाठको को बताना उचित होगा इस जुलूस में प्रतिवर्ष क्षेत्र के समस्त प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा युवाओं की भागेदारी रहती है। रामडोल जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर राम दरबार की क्षेत्रवासियों द्वारा पूजा भी की जाती है। जुलूस में सबसे आगे ढोल नगाड़ो की धुनों के साथ होली के हुरियारे मस्ती में नाचते गाते चल रहे होते हैं। 


आज निकाले गए जुलूस में मेयर विनोद अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, ठाकुर शिव सिंह, रणजीत सिंह, बीनू पण्डित, भवनीश सेंगर, अनुराग सिंह, सर्वेश कप्तान, अमित सिंह, महेंद्र बब्बू एवं प्रमोद टैगोर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया।


web counter
अभी तक पाठक संख्या