मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे नाले मे उतराता मिला लापता हुए युवक का शव, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 04, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे नाले मे उतराता मिला लापता हुए युवक का शव, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी

https://newsindia17.com/moradabad-missing-youth-body-found-in-drain-civil-lines-police-investigation/

आज सोमवार सुबह मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र नाले में एक युवक का शव उतराता हुआ मिलने पर हड़कंप मच गया। नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किये है।


आज सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के सोनकपुर इलाके मे एक युवक का शव नाले मे उतराता मिलने पर हड़कंप  मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस का ये प्रयास रंग लाया और मृतक की शिनाख्त अमन उर्फ़ विक्की आयु 26 वर्ष पुत्र अशोक कुमार धीमान, निवासी केसरी कुञ्ज कॉलोनी, रामगंगा विहार के रूप मे हुई। मौके पर पहुंचे परिजनो ने बताया कि अमन पिछले कुछ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश करने के बाद गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। आज नाले मे एक युवक का शव पड़ा मिलने पर उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने  शव की शिनाख्त की।


पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव की स्थिति को संदिग्ध देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किये है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अमन वहाँ तक  कैसे पहुंचा और अंतिम बार उसके साथ कौन था।


अमन के परिजनो ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच किये जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि अमन के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन मुख्य बिंदुओं हत्या, आत्महत्या और हादसे पर काम कर रही है।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। हम सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

conter12
अभी तक पाठक संख्या