कल बुधवार की रात बहजोई में हुए सड़क हादसे में सर्राफा कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय सर्राफा कारोबार की मौत हो गयी। बताया गया कि सर्राफा कारोबारी होली मिलन कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस घटना में उनके एक साथी को भी मामूली चोटे आयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल बुधवार की देर रात लगभग 10:45 बजे नगर के मौहल्ला नारायण टोला नई बस्ती निवासी सर्राफा कारोबारी अजय कुमार आयु लगभग 46 वर्ष पुत्र प्रेम नारायण होली मिलन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जिलाधिकारी आवास के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी। दुर्घटना में अजय कुमार के साथी दुर्गेश को भी मामूली चोटे आयी है।
अजय कुमार के परिजनों ने बताया कि वे कलेक्ट्रेट के पास आयोजित किये गए एक होली मिलन समारोह में गए थे। वापस घर लौटते समय हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए व उपचार को ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। होली के अवसर पर हुई सर्राफ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
|
अभी तक पाठक संख्या |