मुरादाबाद - पुलिस लाइन से थानों तक छाया होली का खुमार, डीएम व एसएसपी ने भी मातहतों के संग जमकर खेली होली - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 20, 2022

मुरादाबाद - पुलिस लाइन से थानों तक छाया होली का खुमार, डीएम व एसएसपी ने भी मातहतों के संग जमकर खेली होली


होली जिसे हुड़दंग का त्यौहार भी कहा जाता है पर मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाला पुलिस व प्रशासनिक अमला आज रविवार को होली की मस्ती में डूबा हुआ नजर आया। मुरादाबाद में पुलिस लाइन  लेकर थानों तक सभी के सिर पर होली का खुमार चढ़ा हुआ है। एक ओर पुलिस लाइन में जहाँ जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार अपने मातहतों के साथ होली की मस्ती में डूबे है वही दूसरी ओर महिला थाने में महिला पुलिस अधिकारियो ने धमाल मचाया हुआ है।  

होली का 5 दिवसीय त्यौहार 18 मार्च को दुल्हैंडी के साथ ही समाप्त हो चुका है मगर इस 5 दिवसीय त्यौहार पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम देने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने आज रविवार को अपने मातहतों के साथ जमकर होली खेली। पुलिस लाइन से थानों तक छायी होली की मस्ती में सिपाही से कप्तान तक सभी एक ही स्टेटस में नजर आये। अधिकारियो ने भी मातहतों को रंग गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। मुरादाबाद पुलिस लाइन में सिपाहियों ने रंग लगाने के बाद जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी कीचड़ पानी के गड्ढे में घसीट लिया। यहाँ होली है के शोर के बीच डीएम व एसएसपी ने भी खूब मस्ती की। मातहतों के संग होली मना रहे एसएसपी बबलू कुमार कीचड़ में ही थिरकते व होली है का शोर मचाते नजर आये। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने भी पुलिसकर्मियों को गले लगाकर होली की शुभकामनाये दी। होली की मस्ती के लिए पुलिस लाइन में संगीत का भी प्रबंध किया गया था। 

विधान सभा चुनाव व उसके बाद होली की ड्यूटी से बोझिल हो चुके पुलिसकर्मियों के लिए ये मौका एक बूस्टर डोज की तरह है। एक दूसरे के गले लगकर होली की बधाई देते पुलिसकर्मियों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार कराई जा रही थी। सुबह से शुरू हुआ होली का ये हुड़दंग दोपहर तक नहीं थमा था। 
web counter
अभी तक पाठक संख्या