अमरोहा - डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में 4 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, अधिकारियो ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 19, 2022

अमरोहा - डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में 4 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, अधिकारियो ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

newsindia17

कल होली के दिन अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो सम्प्रदाय के लोगो के बीच जमकर पथराव हुआ था। इस पथराव में कई लोग घायल हुए थे।  बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। 


आज जिलाधिकारी अमरोहा बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम समेत जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियो ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगो से बात की। अधिकारियो ने बताया कि कल होली के दिन मोहल्ला छंगा दरवाजा में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते दोनों सम्प्रदायों के लोगो के बीच पथराव हुआ था। अब स्थिति सामान्य है क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि इस मामले में 40 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अब तक मौहल्ले के शहंशाह आलम, सादिक, शादाब व जाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए घटना की वीडियो से पहचान सुनिश्चित की जा रही है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। 


फिलहाल मौहल्ले में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल तैनात है व लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या