आज गुरुवार को जिलाधिकारी बिजनौर ने हल्दौर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता के अनुपस्थित मिलने पर जवाब तलब करने के आदेश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीसीरोड निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए रोड खुदवाकर निर्माण कार्य एवं निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेटीरियल को लैब में जांच के लिये भिजवाने के आदेश दिए।
आज जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा अचानक ही ब्लॉक हल्दौर का निरीक्षण करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान हाजरी रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए अवर अभियंता के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही कई अन्य कमी पाए जाने पर उनको ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने क्षेत्र पंचायत द्वारा बनाई जा रही सीसी रोड की पत्रावलियां भी तलब की।
ब्लॉक हल्दौर के ग्राम बिसाठ पहुंच कर क्षेत्र पंचायत द्वारा बनाई जा रही 09 लाख से अधिक की सीसी रोड का भौतिक सत्यापन करते हुए उसको अपने सामने खुदवाया। खुदाई के दौरान रोड की मोटाई मानक 6 इंच के मुकाबले 5 इंच से कम पाई जाने पर नाराजगी जताई और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया रोड की खुदाई से प्राप्त मेटेरियल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजें और उसका परिणाम आने पर उन्हें आगाह करें ताकि उसके अनुरूप अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
|
अभी तक पाठक संख्या |