रामपुर - लूटपाट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, हाईवे किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 27, 2022

रामपुर - लूटपाट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, हाईवे किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला

गत रात्रि जिला रामपुर के शहजाद नगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को एक युवक घायल अवस्था में हाईवे किनारे पड़ा मिला। युवक ने पुलिस को बताया कि 3 बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की है तथा जान से मारने के इरादे से उस पर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शनिवार की रात गश्त कर रही पीआरवी टीम को शंकरपुर के पास हाईवे किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा जानकारी करने पर युवक ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करनी चाही तथा विरोध करने पर मारपीट व चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया है। युवक को पुलिस ने उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने अपना नाम मनोज उर्फ़ किशन लाल, निवासी ग्राम धमोरा बताया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। 


थाना प्रभारी शहजाद नगर प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि ग्राम शंकरपुर के पास देर रात एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। जिसने पूछताछ में बताया कि लूटपाट के इरादे से 3 बदमाशों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। युवक को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।   

web counter
अभी तक पाठक संख्या